27 Apr 2024, 06:16:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस ने किया ट्रंप-किम वार्ता का स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2019 11:01AM | Updated Date: Feb 27 2019 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर वियतनाम की राजधानी हनोई में हो रही वार्ता का स्वागत किया है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कहा, ‘‘परमाणु प्रसार को रोकने के साथ-साथ पूरी तरह से सुरक्षित कोरियाई प्रायद्वीप को हासिल करना महत्वपूर्ण है।’’  रूस का मानना है अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मांग को पूरा करने के लिए यदि उत्तर कोरिया कोई भी कदम उठाता है तो उसके बदले उसे भी कुछ मिलना चाहिए। उत्तर कोरिया पर केवल दबाव बढ़ाने का कोई लाभ नहीं होगा। 
 
ट्रंप और ट्रंप के बीच 27-28 फरवरी को हनोई में दूसरा शिखर सम्मेलन होगा। दोनों नेताओं के बीच पहला शिखर सम्मेलन पिछले वर्ष जून में सिंगापुर में हुआ था। सिंगापुर में हुए पहले शिखर सम्मलेन के बाद जारी साझा बयान में श्री ट्रंप ने उत्तर कोरिया को सुरक्षा गारंटी प्रदान की थी और किम पूरे कोरियाई प्रायद्वीप में संपूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »