वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास प्रांत के हडसन शहर के एक चर्च के पास गुरुवार को हुई गोली में एक महिला की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। काउंटी शेरीफ कार्यालय ने यह जानकारी दी।
शेरीफ कार्यालय ने कल ट्वीट किया, ‘‘चर्च की पार्किंग में हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गयी है और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।’’ पुलिस के अनुसार हडसन के उत्तर पश्चिम में स्थित कैथोलिक चर्च के पास यह घटना घटी।