लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय सिंह बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह भी बीजेपी में शामिल हुईं। मालूम हो कि संजय सिंह ने मंगलवार को ही कांग्रेस पार्टी और राज्यसभा पद से इस्तीफा दिया था। संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता सिंह ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी का हाथ थामा।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह बुधवार को भाजपा में शामिल होंगे। वह पहले भी भाजपा में रहे हैं और उसके टिकट पर लोकसभा सदस्य चुने गए थे। संजय सिंह से पहले समाजवादी पार्टी के नीरज शेखर भी पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंह और शेखर दोनों का ताल्लुक उत्तर प्रदेश से है जहां की विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है।