26 Apr 2024, 08:08:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 11:39PM | Updated Date: Apr 18 2019 11:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरोहा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशियों ने बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। भाजपा उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर ने ने कहा, फर्जी वोटिंग हुई है। बुर्का पहनकर आई महिलाओं की पहचान की जांच नहीं की जा रही है। मैंने सुना है, बुर्का पहनकर आया एक पुरुष भी पकड़ा गया है जबकि बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी दानिश अली ने उनके इस आरोप को सिरे से नकार दिया। उल्टा यह कह दिया कि भाजपा स्वयं इस तरह के फर्जी काम कर रही है।

इससे पूर्व हसनपुर विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी ने भी बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगाया। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्र ने कहा कि बुर्के की आड में फर्जी मतदान की शिकायत पर चौकसी बढा दी गई है। फर्जी मतदान की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाऐगी। गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में मुजफ्फरनगर में भाजपा सांसद संजीव बालियान ने बुर्का पहनकर फर्जी मतदान किया जा रहा है। हालांकि चुनाव आयोग ने उनकी बात को सिरे से खारिज कर दिया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »