26 Apr 2024, 11:55:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अखिलेश यादव ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची - मुलायम को नहीं मिली जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 1:37PM | Updated Date: Mar 24 2019 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए अपनी सीट का भी ऐलान कर दिया है। अखिलेश यादव अपने पिता की विरासत संभालते हुए आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अन्य सीटों पर प्रत्याशियों का एलान भी कर दिया है।
 
विधायक आजम खान को रामपुर सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। अखिलेश यादव ने यादवों के सबसे बड़े गढ़ आजमगढ़ को ही चुना है। इस सीट से उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने 2014 में चुनाव जीता था। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जगह नहीं दी गई है।
 
जबकि मैनपुरी से तेजप्रताप का टिकट काटने के बाद भी उन्हें स्टार प्रचारक की सूची में रखा गया है। सपा की स्टार प्रचारकों की सूची में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, राम गोपाल यादव, राजेंद्र चौधरी, आजम खान, रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन, सुरेन्द्र नागर, तेजप्रताप यादव, जावेद अली, विशम्भर निषाद, नरेश उत्तम, मनोज पारस, महबूब अली, राजपाल कश्यप, शाहिद मंजूर, संजय लाठर समेत 40 लोगों को शामिल किया गया है।
 
अखिलेश यादव के बारे में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वो अपने पिता मुलायम सिंह यादव की सीट यानी आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन आजम खान को लेकर पार्टी ने चौंकाने वाला निर्णय लिया है। गौरतलब है कि अखिलेश ने कुछ दिन पहले ही कहा था, "अगर आजमगढ़ की जनता चाहेगी तो मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा।" आजमगढ़ से अभी समाजवादी पार्टी के संरक्षक और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव सांसद हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »