26 Apr 2024, 13:56:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

जयपुर। राजस्थान में पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में आज एक अनियंत्रित ट्रोला के कुचलने से तीन महिला सहित चार पदयात्रियों की मौत हो गयी तथा दो घायल हो गये। पुलिस के अनुसार पन्द्रह श्रद्धालु पदयात्रियों का यह जत्था गुजरात के पोरबंदर से हरिद्वार जा रहा था। यह जत्था पाली जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेतरा गांव के समीप गुजर रहा था कि पीछे से आए बेकाबू ट्रोला ने सडक किनारे चल रहे छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन महिला एवं एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को सुमेरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रोला चालक ट्रोला मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने बाद मे उसे निकट के टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »