26 Apr 2024, 13:46:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

सहारनपुर : जहरीली शराब कांड से जुड़े दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2019 6:39PM | Updated Date: Feb 18 2019 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में जहरीली शराब कांड से जुड़े दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्यासागर मिश्र ने आज यहां बताया कि देवबंद थाना क्षेत्र के सरदारों का डेरा निवासी लखविंदर उर्फ बाबा और मेघराजपुर गांव के निवासी सुशील सैनी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों ने मुख्य आरोपी अर्जुन से पांच फरवरी को जहरीली शराब खरीदकर सहारनपुर के 16 गांवों में बेचा था। गौरतलब है कि जहरीली शराब पीने से सहारनपुर जिले में 100 से ज्यादा लोगों की बीते दिनों मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा जहरीली शराब की वजह से कई लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »