26 Apr 2024, 06:57:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिद्धार्थनगर में अन्यतेष्ठी स्थलों के लिए 1.20 करोड़ रूपए मंजूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 11:38AM | Updated Date: Jan 23 2019 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में चालू वित्त वर्ष के दौरान पंचायती राज विभाग द्वारा 1.20 करोड़ रुपए की लागत से पांच नए अन्यतेष्ठी स्थलों के निर्माण की मंजूरी दी गई है।  आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को  यहां बताया कि 24 - 24 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पांच अन्यतेष्टि स्थलों का निर्माण डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के बनगवां , बांसी विधानसभा क्षेत्र के कोल्हुई बुजुर्ग, इटवा विधानसभा क्षेत्र के खूनी आंव और शनिचरा तथा कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के पनेरा गांव में कराया जाएगा।
 
सूत्रों ने बताया कि अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए संबंधित ग्राम प्रधानों के खाते में धनराशि स्थानांतरित कर उन्हें निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराने के साथ ही वहां तक जाने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क, बैठने का इंतजाम और बाउंड्री वॉल का भी निर्माण कराया जाना है। इससे पहले पंचायती राज विभाग द्वारा जिले में 33 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया जा चुका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »