26 Apr 2024, 10:56:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

कुशीनगर। कप्तानगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक युवक ने रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि देउरवा गांव निवासी कृष्णानंद चौबे (25) शनिवार देर शाम को गोरखपुर से लौटते समय अहिरौली बाजार क्षेत्र के जगदीशपुर के निकट किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक का विवाह एक वर्ष पहले हुआ था। उसकी दो माह की एक बच्ची है। वह सहज जनसेवा केंद्र संचालित कर परिवार का भरण पोषण करता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »