26 Apr 2024, 13:57:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

कुम्भ मेला क्षेत्र से 15 टप्पेबाज गिराफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2019 10:46PM | Updated Date: Jan 20 2019 10:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में कुम्भ मेला क्षेत्र में पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में टप्पेबाजी कर श्रद्धालुओं का सामान उड़ाने वाले गिरोह के हरीश अयप्पा, मुरली नायडू, इलाबर्सन नायडू, सुब्रमणि, गोबिंद राज, अजय नायडू समेत 15 सदस्यों को दारागंज पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने शनिवार शाम गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने कैमरा, 42 हजार रूपया नगद, जेवराज और घटना में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किये। तिवारी ने बताया कि सुब्रमणि तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली गांधी नगर का रहने वाला है। सभी हिन्दी अच्छी प्रकार से बोलचाल लेते हैं। टप्पेबाज गिरोह के सदस्य करीब 10 दिन पहले ट्रेन से प्रयाग आये थे।
उन्होंने बताया कि उन मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी जो अनजान लोगों को किराये पर कमरा देते हैं और इसके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं देते। ये टप्पेबाज  किराए का मकान लेकर रह रहे थे और दूर दराज से आये श्रद्धालुओं का सामान उठाकर रफ्फू चक्कर हो जाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »