मुंबई। रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में भाग ले चुकी एक कंटेस्टेंट पर कुछ हमलावरों ने एसिड अटैक किया। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
21 वर्षीय मोहिनी घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। रास्ते में आरोपी सोनी ने उस पर एसिड से हमला कर दिया। एसिड हमले में वह बुरी तरह से झुलस गई।
जिस दौरान आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मोहिनी पेशे से डांसर है। वह रियलिटी शो डांस इंडिया डांस और इंडियाज गाॉट टेलेंट में भी भाग ले चुकी है।