27 Apr 2024, 10:16:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

मुश्किल में है श्वेता तिवारी की दूसरी शादी, जानें क्या है वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 4:35PM | Updated Date: Oct 15 2017 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जैसे-जैसे साल 2017 खत्म हो रहा है। वैसे-वैसे टीवी के एक और कपल के अलग होने की खबर ने सभी को चौंका कर रख दिया है। खबर है कि श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। दोनों अपनी शादीशुदा में काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार श्वेता की सफलता अभिनव का करियर तनाव का मुख्य कारण है। दोनों के बीच इसे लेकर लड़ाई हो रही है।
 
जब इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम ने अभिनव से बात की तो उन्होंने कहा- मैं सच में इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। जब उनसे जोर देकर पूछा गया कि क्या उन्होंने श्वेता से इस बारे में बातचीत की है तो उन्होंने कहा- हम इस मामले पर किसी तरह का बवाल नहीं चाहते हैं। मैं केवल इतना कहूंगा कि सबकुछ ठीक है। श्वेता और अभिनव ने सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2013 में शादी की थी।
 
श्वेता की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने भोजपुरी एक्टर राजा चौधरी के साथ शादी की थी जो असफल रही थी। अभिनव ने तिवारी की पहली शादी से जन्मीं बेटी पलक को खुली बाहों से अपनाया है। वहीं कपल के पहले बच्चे रेयांश का जन्म पिछले साल नवंबर में हुआ है।
 
पति अभिनव के साथ श्वेता हाल ही में हॉलीडे पर गई थीं। जहां से फैंस के लिए उन्होंने तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं श्वेता अभिनव, बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर करती रहती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »