27 Apr 2024, 01:11:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नमो ऐप से पार्टी के लिए चंदा जुटा रही भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2018 10:14AM | Updated Date: Oct 24 2018 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा ने कार्यकर्ताओं से चंदा देने की अपील करने के साथ कहा कि नमो ऐप के जरिए छोटा दान कर पार्टी को मजबूत बनाएं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर पार्टी फंड में 1000 का दान देने के बारे में जानकारी दी। अमित शाह ने कहा, एक भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर, नमो ऐप के जरिए मैंने पार्टी के लिए 1000 रुपए का दान दिया है। मैं सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के शुभचिंतकों से अपील करता हूं कि इस पहल का हिस्सा बनें और सामाजिक जीवन में पारदर्शिता लाएं।
 
भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से 5 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक का चंदा देने के लिए कहा है। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, सार्वजनिक जीवन में शुचिता बहुत आवश्यक है। इसी आवश्यकता को महसूस करते हुए भाजपा ने नरेंद्र मोदी ऐप पर अपने कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों से छोटी राशि इकट्ठी करने का अभियान चलाया है।
 
इसमें 50 से लेकर 1000 रुपए तक की राशि दी जा सकती है। 1000 रुपए से अधिक की राशि स्वीकार नहीं की जाती। स्वराज ने कहा, मैंने भी इस एप पर 1000 रुपए की राशि दी है। मेरा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा हितैषियों से अनुरोध है कि सार्वजनिक जीवन में शुचिता बनाये रखने के लिए इस अभियान में अपना योगदान अवश्य दें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »