26 Apr 2024, 16:54:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर में हड़ताल के चलते ऐतिहासिक लाल चौक बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2018 10:11AM | Updated Date: Oct 24 2018 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। श्रीनगर के कुलगाम में रविवार को मारे गए लोगों के विरोध में संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) द्वारा बुलाए गए विरोध मार्च को रोकने के लिए ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के मुख्य केंद्र ऐतिहासिक लाल चौक पर लोगों की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। जेआरएल द्वारा बुलाए गए  लाल चौक चलो प्रदर्शन को रोकने के लिए ऐतिहासिक लाल चौक को जाने वाली सभी सड़कों को कंटीले तारों से बंद कर दिया गया है।
 
इसके अलावा जगह-जगह पर राज्य पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों (सीपीएफ) को बुलेट प्रूफ जैकेट्स और  स्वचालित हथियारों के साथ तैनात किया गया है। गौरतलब है कि रविवार को कुलगाम के लारू गांव में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। मुठभेड़ के तुरंत बाद हालांकि बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए थे और इस दौरान  एक विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »