27 Apr 2024, 03:50:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केजरीवाल से दिल्ली नहीं संभल रही, हरियाणा कहां से बचाएंगे : हुड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 8:09PM | Updated Date: Mar 22 2018 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरंिवद केजरीवाल की हिसार में 25 मार्च को होने जा रही 'हरियाणा बचाओ' रैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि केजरीवाल से दिल्ली तो संभल नहीं रही, हरियाणा कैसे बचाएंगे। हुड्डा ने यहां जारी बयान में कहा कि हरियाणा को बचाने में प्रदेशवासी सक्षम हैं तथा किसीकी मदद के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल का हरियाणा प्रेम छलावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब विधान सभा चुनावों के वक्त केजरीवाल ने खुलेआम प्रदेश की जीवन रेखा सतुलज यमुना जोड़ नहर के निर्माण का विरोध किया था।

हुड्डा ने आरोप लगाया कि आप नेता ने उस समय कहा था कि किसी अन्य राज्य को देने के लिए पंजाब के पास एक बूंद भी फालतू पानी नहीं है। हुड्डा के अनुसार केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को उनके कहे पर विश्वास करने का आग्रह करते हुए यह भी कहा था कि 'आप' की सरकार बनने पर वे एसवाईएल का निर्माण न होने देने के वायदे पर खरा उतर कर दिखायेंगे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अब चूंकि हरियाणा में चुनाव नजदीक आते दिखाई दे रहे हैं

तो केजरीवाल को हरियाणा की याद आई है जबकि उन्हें पंजाब चुनाव के वक्त यह भी याद नहीं रहा कि उनका गृहक्षेत्र सिवानी, जो हिसार के नजदीक है, किस तरह पानी की किल्लत झेल रहा है।  श्री हुड़डा ने कटाक्ष किया कि हरियाणा के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के हालात से अनजान बन वे अपने फौरी राजनीतिक स्वार्थ के लिए पंजाब के हक में खड़े हो गए थे, अब वह किस मुंह से ''हरियाणा बचाओ'' का नारा देने आ रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि बेहतर होगा कि केजरीवाल हिसार आने से पहले वे एसवाईएल पर अपने पहले लिए गए स्टैंड पर हरियाणावासियों से माफी मांगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »