26 Apr 2024, 12:59:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी के साथ कर्नल ने किया रेप, गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2017 11:35AM | Updated Date: Nov 23 2017 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। राजधानी शिमला के लॉगवुड स्थित आवास पर भारतीय सेना के सेवारत कर्नल पर अपने ही ऑफिसर की बेटी से गैंगरेप करने का संगीन आरोप है। कर्नल ने उसको मॉडल बनाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बात का खुलासा पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय सेना के आरोपी कर्नल को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
पीड़िता ने दी शिकायत में बताया कि कर्नल ने उसे मॉडल बनाने का झांसा दिया और फिर 20 नवंबर को गैंगरेप किया। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उक्त कर्नल ने लांगवुड स्थित आवास पर घर में पहले से ही मौजूद अपने साथी के साथ मिलकर गैंगरेप किया था। एसपी शिमला सौम्या साम्बशिवन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला आईपीसी की धारा के तहत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। पीड़िता के साथ गैंगरेप होने की पुष्टि हो गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »