20 May 2024, 04:31:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में हो सकते हैं शाम‍िल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2024 5:04PM | Updated Date: Mar 21 2024 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा। कमल नाथ के करीबी दीपक सक्‍सेना ने भी दिया कांग्रेस से इस्‍तीफा,भाजपा में शाम‍िल हो सकते हैं। कांग्रेस के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया है। अटकलें लगाई जा रही है कि दीपक सक्‍सेना भाजपा में शाम‍िल हो सकते हैं। कमल नाथ के लिए दीपक सक्‍सेना ने विधायक पद छोड़ दिया था, दीपक सक्‍सेना को प्रोटेम स्‍पीकर भी बनाया गया था।
 
दीपक सक्सेना पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के करीबी है। बीते कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे, उनके छोटे बेटे जय सक्सेना हाल ही में भाजपा में शामिल होने भोपाल गए हैं। दीपक सक्सेना ने 2018 विधान सभा चुनाव में छिंदवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। कमल नाथ के सीएम बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया था।
 
दीपक सक्सेना ने 2018 विधान सभा चुनाव में छिंदवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। कमल नाथ के सीएम बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। कमल नाथ के खास जाने जाते थे। जि‍ले में तीसरे ताकतवर। नेता के तौर पर जाने जाते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »