20 May 2024, 16:23:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्‍ता भाजपा में शामिल, CM मोहन ने दिलाई सदस्यता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2024 3:18PM | Updated Date: Mar 20 2024 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष लालचंद गुप्‍ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ ही नागौद सतना से कांग्रेस के विधायक रहे यादवेंद्र सिंह के भी भाजपा की सदस्‍यता लेने की अटकलें चल रही हैं। लालचंद गुप्‍ता ने सीधी में मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव की सभा के दौरान अपने 150 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्‍यता ली।

यादवेंद्र सिंह के भी जल्‍द भाजपा का दामन थामने की अटकलें चल रही हैं। उल्‍लेखनीय है कि 2023 के मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने के बाद उन्‍होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्‍यता ले ली थी। यादवेंद्र सिंह बसपा के टिकट पर नागौद सीट से चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »