26 Apr 2024, 09:50:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नोएडा पुलिस मुठभेड़ में घायल समेत दो बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 9:49AM | Updated Date: Dec 14 2019 9:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के नोएडा सेक्टर-20 क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया,जिसे उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे सेक्ट्रर 20 इलाके में चेंिकग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। 

खुद को घिरा देख बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सिकन्दर नामक बदमाश घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस सिकन्दर और उसके साथी शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। दोनों बदमाश सेक्टर सात जे जे कालोनी के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ हत्या आदि के मामले दर्ज हैं । घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया। इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इनके खिलाफ अन्य अपराधों के बारे में जानकारी कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »