26 Apr 2024, 10:18:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीएसएफ के आईजी लोढ़ा ने सीमा क्षेत्र का जायजा लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 12:48AM | Updated Date: Oct 22 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जैसलमेर। राजस्थान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक अमित लोढ़ा ने सोमवार को जैसलमेर के तनोट से लगती भारत पाकिस्तान की सीमा का दौरा करके वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों से सीमा सुरक्षा व्यवस्था एवं जारी गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जैसलमेर आए लोढ़ा ने अपन दौरे के दौरान सीमा चौकियों पर जवानों की कुशलक्षेम पूछी एवं उनकी हौसला अफजाई की।
 
इससे पहले श्री लोढ़ा अपनी दो दिवसीय जैसलमेर की सीमावर्ती इलाकों की यात्रा के तहत जैसलमेर पहुंचे। उन्होंने सैन्य सम्मेलन में जवानों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आधुनिक तकीनकी का सहारा लेने के बारे में भी जानकारी दी और बल में चल रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने जवानों की समस्याएं सुनी तथा जवानों को मुस्तैद रहने के साथ-साथ वर्तमान परिस्थितियों के मद्धेनजर हर समय सजग रहने को कहा। वह मंगलवार को शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र से लगती सीमा पर भारत पाक सीमा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने तनोट क्षेत्र में स्थित भारतीय पाकिस्तान 1971 युद्व के दौरान बने विजय स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित करके वीर सैनिकों को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »