27 Apr 2024, 04:51:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

काबिल बनो-कामयाबी पीछे-पीछे आएगी-पटवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 8:47PM | Updated Date: Sep 23 2019 8:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने आज विद्यार्थियों से कहा कि चुनौतियों से भरे जीवन में कामयाबी के पीछे मत भागो, काबिल बनो, कामयाबी आपके पीछे आएगी। पटवारी आज बी.एस.एस. कॉलेज में 'उन्मुक्त नवदृष्टि' विद्यार्थी दीक्षारंभ कार्यक्रम में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से भरे जीवन में कामयाबी के पीछे मत भागो, काबिल बनो, कामयाबी आपके पीछे आएगी।
 
उन्होंने 17 कॉलेजों से आए स्रातक प्रथम वर्ष तथा स्रातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज का पहला दिन उत्सव के समान होता है। नया वातावरण, नए दोस्त और नए परिवेश में आते ही युवा वर्तमान व्यवस्था में परिवर्तन चाहता है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। विपरीत परिस्थिति में युवा निराश न हों, अपनी मेहनत पर भरोसा करें और प्रयास जारी रखें। उन्होंने विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रर्दशनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। साथ ही योजनाओं की पुस्तिका 'प्रबोधिनी' का विमोचन किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »