27 Apr 2024, 07:23:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओणम पर कोविंद की देशवासियों को बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 2:03AM | Updated Date: Sep 11 2019 2:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ओणम के त्योहार पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ओणम की पूर्व संध्या पर मंगलवार को अपने बधाई संदेश में कोविंद ने कहा, ‘‘ओणम के पावन त्योहार पर मैं देशवासियों, खासकर केरल के स्थानीय निवासियों, एवं विदेशों में रहने वाले भारतीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘फसलों से जुड़ा ओणम का यह त्योहार जहां भविष्य के लिए उम्मीदें लेकर आता है, वहीं प्रकृति की उदारता के प्रति कृतज्ञता भी प्रकट करता है।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमारे देश में कृषि के महत्व को रेखांकित करने वाला फसलों का यह पवित्र त्योहार हमारे राष्ट्र की प्रगति एवं समृद्धि के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »