26 Apr 2024, 05:29:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वायुसेना का ट्रक पहाड़ी से गिरा, 3 जवानों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 3:17PM | Updated Date: Aug 21 2019 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाड़मेर। राजस्थान के सीमांत बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र में पहाड़ी से वायुसेना का ट्रक गिर जाने से आज तीन जवानों की मौत हो गई जबकि इतने ही घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार वायुसेना का ट्रक चोहटन हिल टॉप पहाड़ी पर पलटने से वह लगभग 50 फुट नीचे आ गिरा। हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायल तीन जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर रुप से घायल दो जवानों को बाड़मेर भेज दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक अजीतसिंह एवं  चौहटन तहसीलदार सुनील कटेवा मौके पर पहुंचे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »