26 Apr 2024, 11:40:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी को सरदार पटेल अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित- शांडिल्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 12:26AM | Updated Date: Jul 12 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने गुरुवार को कहा कि खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस पर प्रतिबंध लगाने लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सरदार पटेल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। शांडिल्य ने कहा  कि सिख फॉर जस्टिस के माध्यम से खालिस्तान रेफरेंडम 2020 की मुहिम चला रहे गुरपतवंत सिंह  पन्नू और आतंकवादी परमजीत सिंह  पम्मा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर उन्हें गिरफ्तार करवाने के लिए भी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा सिख फॉर जस्टिस पर प्रतिबंध लगाने का मोदी सरकार का यह कदम प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार खालिस्तानी समर्थक जरनैल सिंह  भिंडरावाला के साहित्य और सामग्री बिकने पर भी रोक लगाए ताकि देश की एकता और अखंडता बनी रहे। उन्होंने कहा ऐसी सामग्री से देश के युवा भृमित होते है। उन्होंने कहा इससे पहले भी उन्होंने 2010 में पंजाब में भिंडरावाला के साहित्य बिकने पर प्रतिबंध लगवाने के लिए उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी जिस पर मुख्य न्यायाधीश ने पंजाब के डीजीपी को प्रतिबन्ध के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि अगर सामग्री बिकनी बन्द न हुई तो वह अदालत का दरवाजा पुन: खटखटाएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »