ग्वालियर। माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले के 112 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में ग्वालियर की ऐतिहासिक धरोहर को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से मेले के सफर को दिखाया गया है। रविवार को प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते सूय इसकी सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियाँ भी देखी।खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि प्रदर्शनी ना केवल सैलानियों के लिए मनोरंजन का विषय है बल्कि आवश्यक जानकारियां भी प्रदान कर रही है।