27 Apr 2024, 09:35:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नशे के खिलाफ बिहार में बनी दुनिया की सबसे लंबी ह्यूमन चेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 4:40PM | Updated Date: Jan 21 2017 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। नशामुक्ति के प्रति लोगों के जागरूक करने के उद्देश्य से आज विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला के साथ बिहार एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है।
 
प्रदेश में दो करोड़ से अधिक लोग 45 मिनट तक एक-दूसरे का हाथ थाम कर इसका हिस्सा बनेंगे।  यह राज्यव्यापी मानव शृंखला दिन के 12:15 से एक बजे तक बनेगी। राज्य के सभी 38 जिलों में दस हजार किलोमीटर से अधिक लंबी इस मानव शृंखला के जरिये बिहार का मानचित्र बनाया जायेगा। 
 
राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी में शिरकत करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांधी मैदान जाने की सूचना है।  
 
सत्तारूढ़ महागबंधन के घटक जनता दल यूनाईटेड (जदयू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के अलावा मुख्य विपक्षी दल (भाजपा)  समेत अधिकतर राजनीतिक पार्टियां कार्यक्रम में शामिल होकर नशामुक्ति का संदेश समूची दुनिया को देंगी। 
 
राज्य के सभी 38 जिलों में बनने वाली मानव शृंखला की वीडियोग्राफी के लिए सभी जिलों में एक-एक ड्रोन के साथ वीडियोग्राफी दल को भेजा गया है। वहीं चार हेलीकॉप्टर के जरिए एरियल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाएगी।
 
इसके अलावा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो)  के उपग्रह के अलावा अंतरराष्ट्रीय उपग्रहों से भी मानव शृंखला की फोटोग्राफी होगी। रिकार्ड बुक में मानव श्रृंखला को दर्ज कराने के लिए लिम्का बुक आॅफ रिकार्डस से भी संपर्क किया गया है जिसके प्रतिनिधि पूरी गतिविधि पर नजर रखने के लिए राज्य में विभिन्न हिस्सों में मौजूद हैं। 
 
मानव शृंखला के लिए निर्धारित मार्गो पर एंबुलेंस और पेयजल की भी व्यवस्था की गयी है। मॉनीटरिंग के लिए पटना मुख्यालय के अलावा जिला एवं प्रखंडों में अलग-अलग नियंत्रण कक्ष बनाये गये है। 
 
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद एक कदम आगे बढ़ते हुए राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह  मानव शृंखला बनायी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ माह से लगातार अपनी चेतना सभाओं के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील राज्य के लोगों से कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »