26 Apr 2024, 13:28:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वाहन लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2016 5:18PM | Updated Date: Dec 7 2016 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार की पटना पुलिस ने पटना और आस पास के इलाकों में पिछले कुछ समय से सक्रिय एक वाहन लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने यहां बताया कि ऑपरेशन विश्वास के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र में वाहन लूट की योजना बना रहे

गिरोह के सरगना अखिलेश उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में गोलू की निशानदेही पर पुलिस ने राजधानी पटना के गायघाट इलाके से गिरोह के दो अन्य संतोष कुमार उर्फ राजू और मोहम्मद फैयाज को भी गिरफ्तार कर लिया। श्री महाराज ने बताया कि इन अपराधियों के पास से चोरी की दो मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »