26 Apr 2024, 13:33:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

घूसकांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा बरी, ट्वीटर पर लिखा- 'सत्यमेव जयते'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2016 1:17PM | Updated Date: Oct 26 2016 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा को सीबीआई की विशेष अदालत ने 40 करोड़ रूपए रिश्वत लेने के आरोप में बुधवार को बरी कर दिया है। साथ ही दूसरे आरोपों में भी उन्‍हें बरी कर दिया है। 
 
बरी होने के बाद ट्वीटर पर लिखा 'सत्यमेव जयते'
गौरतलब है कि येदियुरप्पा पर आरोप लगा था कि उन्होंने सरकारी जमीन को प्राइवेट कंपनी को खनन के लिए दिया था, इस केस में उनके बेटे व दामाद का भी नाम आया था। बरी होने के बाद येदियुरप्पा ने ट्वीटर पर लिखा 'सत्यमेव जयते' सच्चाई की जीत हो गई। 
 
...तो फिर पार्टी में लौट आए येदियुरप्‍पा
येदियुरप्पा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिलवाए जाने के कारण वर्ष 2012 में बीजेपी छोड़ दी थी, लेकिन साल 2014 में जब प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के प्रचार अभियान की कमान संभाली तो येदियुरप्पा एक बार फिर पार्टी में लौट आए।
 
ये था येदियुरप्‍पा पर आरोप
इतना ही नहीं बीजेपी के केंद्र में सत्ता में आने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बड़े फेरबदल के तहत नियुक्त किए गए 11 उपाध्यक्षों में भी बीएस येदियुरप्पा को शामिल किया गया। येदियुरप्पा पर आरोप है कि उनके सीएम रहने के दौरान राज्य में बड़े पैमाने पर अवैध माइनिंग हुई थी। येदियुरप्पा दक्षिण भारत में बीजेपी के पहले सीएम थे। 2008 में येदियुरप्पा कर्नाटक के सीएम बने थे। 2011 में लोकायुक्त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट में उन पर राज्य में अवैध माइनिंग के आरोप लगे। कर्नाटक में अब चुनाव होने वाले हैं। फिलहाल राज्य में कांग्रेस की सरकार है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »