18 May 2024, 23:51:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र के नागपुर में लगे भूकंप के हल्के झटके, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2024 4:45PM | Updated Date: May 5 2024 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र के नागपुर मे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नागपुर प्रादेशिक मौसम विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 2.48 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 2.7 रिक्टर स्केल बताई जा रही है। इस भूकंप का केंद्र नागपुर जिले का उमरेड गांव में बताया जा रहा है। इससे पहले 3 मई, 2024 को भी नागपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.5 मापी गई थी। इसके दो ही दिन बाद आज यानी 5 मई को भूकंप का झटका महसूस किया गया है।

इसी साल 21 मार्च, 2024 को महाराष्ट्र के हिंगोली में सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था और इसके कुछ ही देर बाद मात्र 11 मिनट में यानी सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया था। 21 मार्च, 2024 को ही महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सुबह करीब 6 बजकर 8 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। बता दें कि साल 2022 के बाद से, मुंबई में 100 किलोमीटर (63 मील) की दूरी के भीतर दो से ज़्यादा और 3.8 तीव्रता तक के 12 भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।  थलेटिक्स मीट में ऊंची कूद स्पर्धा जीती

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »