27 Apr 2024, 05:17:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अलीगढ़ में मेटाडोर के पलटने से 3 लोगों की मौत, 19 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 10:54AM | Updated Date: Dec 10 2019 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के गोण्डा क्षेत्र में मेटाडोर के पलटने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 19 घायल हो गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा नगला निवासी नेत्रपाल सिंह के भांजे अमित की सोमवार को मथुरा में सगाई समारोह था। सगाई के बाद परिवार के लोग मेटाडोर से अलीगढ़ अपने गांव लौट रहे थे।
 
सोमवार रात करीब दस बजे उनका वाहन नगला बिरथू के पास सड़क किनारे स्थित मील पत्थर पर चढ़ने से मेटाडोर बेकाकू होकर खाई में पलट गया। इस हादसे में 22 लोग घायल हो गये,जिन्हें जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय राकेश और 25 वर्षीय लोकेश को डाक्ट्ररों ने मृत घोषित कर दिया। एक घायल की बाद में मृत्यु होने की सूचना है।  हादसे में घायल आठ लोगों की हालत गंभीर है,जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं ।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »