26 Apr 2024, 23:45:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 8:34PM | Updated Date: Dec 9 2019 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में झाकड़ी थाना के तहत गोखली नाले में एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रत्तनपुर मझेवली दोफदा सड़क पर कोशगर और मझेवली के बीच हुआ बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। दोनों मृतक मझेवली गांव के रहने वाले थे। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह हुआ । डाक विभाग में तैनात श्याम सिंह हस्टा डाक बांटकर अपनी कार से घर जा रहे थे।
 
रास्ते में एक महिला सुई देवी ने श्याम सिंह से लिफ्ट ली। कुछ ही दूरी के बाद कोशगर और मझेवली के बीच गोखली नाले के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 900 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें गाड़ी चालक श्याम सिंह और सुई देवी की मौत हो गई। तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। वहीं, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »