27 Apr 2024, 07:55:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड की कानून व्यवस्था से होता है सुशासन का मूल्यांकन : रघुवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 12:39AM | Updated Date: Oct 15 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हजारीबाग। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था से ही सुशासन का मूल्यांकन होता है। दास ने यहां आयोजित पुलिस अवर निरीक्षकों के पारण परेड समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था से ही सुशासन का मूल्यांकन होता है। उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड के गठन के बाद उग्रवाद हमें विरासत में मिली। वर्ष 2014 में उनकी सरकार बनने के बाद से उग्रवाद पर नियंत्रण करने का हमने भरपूर प्रयास किया, जिसमें हमें सफलता भी मिली।
 
अब आपके आ जाने से राज्य में कार्यरत 70 हजार पुलिसकर्मियों को आपका सहयोग मिलेगा।’’मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों के प्रशिक्षण से पूर्व प्रशिक्षण का कार्य झारखंड से बाहर अन्य राज्य में होता था। जब यह बात उनके संज्ञान में आई तो सरकार ने राज्य के तीनों प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण करने का निर्णय लिया और इस कार्य में सफलता भी मिली। दास ने कहा कि नेतरहाट स्थित जंगल वार फेयर को पूर्वी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सीटीसी मुसाबनी, हजारीबाग प्रशिक्षण केंद्र एवं जंगल वार फेयर नेतरहाट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »