19 Mar 2024, 13:16:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देवड़ा ने ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ को लेकर चिंता जतायी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 8:52PM | Updated Date: May 21 2019 8:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंम्‍बई। मुंम्‍बई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी को मंगलवार को पत्र लिख कर शहर के कई केन्द्रों में जमा ‘ईवीएम’ मशीन से छेड़छाड़ होने की चिंता जतायी है। देवड़ा दक्षिण मुंबई लोकसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव में खड़े थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें इस संबंध में बहुत चौकाने वाली प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के अलावा कुछ वाहनों को ईवीएम केन्द्र के आस पास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार बाहर से निगरानी रख रहे हैं और ऐसे कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस तरह की सूचना दी है। देवड़ा ने मुख्य चुनाव अधिकारी से आग्रह किया है कि जिन केन्द्रों में ईवीएम मशीन रखी गयी है वहां और अधिक सुरक्षा बढ़ायी जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा रक्षकों के साथ बाहर निगरानी के लिए अनुमति दी जाय। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों का पासवर्ड कांग्रेस पार्टी को दिया जाय ताकि ईवीएम केन्द्रों की निगरानी 24 घंटे हो सके।   

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »