09 May 2024, 00:35:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इटली के इस रिसोर्ट में होगी विराट-अनुष्का की शादी, ये गेस्ट होंगे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2017 1:01PM | Updated Date: Dec 11 2017 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी 12 दिसंबर को इटली के टस्कनी में एक रिसोर्ट में होगी। 

सूत्रों के अनुसार इस शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद होंगे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को भी न्योता दिया है। दो दिन पहले दोनों फ्लाइट से स्विट्जरलैंड रवाना हो चुके हैं।
 
इस बीच, ज्योतिषियों ने दोनों की कुंडली देखने के बाद शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ भविष्यवाणियां की हैं। इनके मुताबिक, शादी के बाद दोनों कामयाबी की नई बुलंदियां छुएंगे। हालांकि यह आशंका भी जताई गई है कि दोनों को मुश्किल वक्त का सामना भी करना पड़ सकता है।
 
जाने-माने ज्योतिषी मानव भट्ट ने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि विराट और अनुष्का ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइव में बैलेंस नहीं बनाया तो समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। ज्योतिष के मुताबिक, पहले दो साल बहुत अहम हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि, विराट की दुल्हनिया बनने वाली अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में शाहरुख खान की फिल्म ह्यरब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से वह लगातार बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दे रही हैं। वहीं विराट कोहली भी क्रिकेट वर्ल्ड के सबसे फेवरेट सितारे बनकर उभरे हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »