26 Apr 2024, 19:06:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी रफ्तार से एमपी को किया हैरान, झटके 5 विकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2017 4:24PM | Updated Date: Nov 23 2017 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कूच बिहार ट्रॉफी के एक मैच में मुंबई अंडर-19 के लिए मध्य प्रदेश के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए। बांये हाथ के गेंदबाज अर्जुन ने यहां एमसीए बांद्रा-कुर्ला काम्प्लैक्स में खेले गये मैच की दूसरी पारी में 26 ओवर में 95 रन देकर पांच विकेट लिए। हालांकि, पहली पारी में अर्जुन को 42 रन खर्च कर एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा था।मध्यप्रदेश की अंडर-19 टीम ने पहली पारी में 361 रन बनाये थे. जवाब में मुंबई ने 506 रन बनाकर बढ़त हासिल की।
 
दूसरी पारी में मध्यप्रदेश ने 8 विकेट पर 411 रन के साथ पारी घोषित कर दी जबकि मैच ड्रा घोषित किए जाने के वक्त मुंबई अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 47 रन के स्कोर पर थी। अर्जुन लगातार अपनी तेज गेंदबाजी से लोगों को प्रभावित कर रहे हैं. कुछ समय पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी उनकी तारीफ की थी। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा ने भी उनकी तारीफ की थी। मैकग्रा ने कहा, ‘‘सचिन तेज गेंदबाज बनना चाहता था। क्या उसका बेटा सचिन से लंबा है (संवाददाताओं ने कहां, हां), तो इससे उसे मदद मिलेगी। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »