19 Mar 2024, 10:32:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2020 में T-20 विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे लसित मलिंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 6:57PM | Updated Date: Mar 23 2019 6:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंचुरियन। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कह देंगे। 35 वर्षीय मलिंगा ने यहां यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि टी-20 विश्व कप के बाद उनका क्रिकेट करियर समाप्त हो जाएगा। मलिंगा ने साथ ही कहा कि वह 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे।
 
ट्वंटी-20 विश्व कप अगले साल अक्टूबर-नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया में होना है जिसके बाद वह सबसे छोटे प्रारूप से भी संन्यास ले लेंगे। मलिंगा के ट्वंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 97वें विकेट हैं और वह पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी के 98 विकेट के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »