सूर्य पुत्र शनि न्याय प्रिय और कर्म फलदाता हैं। शनि की कृपा जीवन में बनी रहती है। शनि को प्रसन्न करने के लिए शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि रामबाण उपाय है और इसे केवल एक ही दिन यानि की शनिवार की रात में ही किया जाता है।
उपाय
यदि आपको असाध्य रोग है, तो आपको इकतालीस दिन तक पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाना है।
इसके इलावा यदि आप शारीरिक बाधाओं से ग्रस्त है, तो आज ही सरसो के तेल में सवा किलो आलू और बैंगन की सब्जी डाले. इसमें सबसे पहले सरसो का तेल ले और इसमें आलू और बैंगन को मिक्स करके सवा किलो सब्जी बनानी है,साथ ही सवा किलो आटे की पूरियां बनानी है और इसे गरीबो या किसी विकलांग में बाँटना है।इससे आपकी शारीरिक बाधाएं दूर हो जाएगी।इसके इलावा आप जिसके नाम का भोजन करवा रहे है, उसके हाथ इस भोजन को जरूर लगवा ले और फिर बांटे।
बता दे कि ये उपाय आपको आज यानी शनिवार को करना है,ये उपाय आपको तीन दिन करना है।
यदि आप अपना नया घर बनाना चाहते है, तो आज तिल के तेल में थोड़ा सा सरसो का तेल मिला कर लोहे का एक दीपक लाकर जलाएं और बता दे कि इसे शम्मी के पेड़ पर जलाना है।इसके बाद इस दीपक को आपको जल में प्रवाहित करना है।लगातार आठ शनिवार तक ये उपाय करने से आपकी घर खरीदने की मनोकामना पूरी हो जाएगी।
इसके इलावा यदि आपको लगता है, कि किसी को जानलेवा रोग है, तो गुड़ को सरसो के तेल में मिला कर उस व्यक्ति के सर से सात बार वार दे और फिर इसे किसी भैंस को खिला दे।ये उपाय आपको पांच बार करना है।
यदि आप आज ही अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते है तो पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक तो जरूर जलाना होगा।एक दीपक जला कर रात भर के लिए छोड़ देना है।इससे न केवल असीम धन की प्राप्ति होगी बल्कि आपके सभी दुर्भाग्य भी दूर हो जाएंगे।