27 Apr 2024, 02:28:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 12:07AM | Updated Date: Aug 24 2019 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बदली हुई भूमिका में हैं, आप बेहतर वक्ता तो हमेशा से रहे ही हैं, अब आप बेहतर श्रोता भी बन गये हैं। अब सबको यह पता चल जाएगा कि आप आत्म केन्द्रित नहीं हैं और दूसरों की भलाई के लिए भी काम करने की इच्छा रखते हैं। एक चालीस वर्षीय महिला आपकी बहुत मदद करेगी।

मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण- अब समय आ गया है कि अच्छे खान-पान का महत्व समझें। आप कई छोटी छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहें हैं जिनका आपको भोजन से कोई सम्बन्ध नही लगता। लेकिन वास्तव में ये भोजन के गलत तरीकों से ही जुडी हुई हैं। आज आपको यह समझने की जरुरत है कि आपके लिए अपने सामान्य स्वास्थ्य को बेह्तर बनाने के एकमात्र रास्ता खान-पान में सुधार ही है, इससे आपके जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सुधार आएगा।
 
मिथुन प्यार और संबंध- आज का दिन अपने सम्बन्ध को नए स्तर पर ले जाने के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं तो आज अंतिम रूप से इस पर मोहर लगा सकते हैं। यहाँ तक कि आप परिवार शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं। जो अकेले हैं वे ऐसे किसी महत्वपूर्ण आदमी से मिल सकते हैं जो उनके भविष्य को काफी प्रभावित करेगा। अपने करीबियों के साथ समय बिताना न भूलें।
 
मिथुन कैरियर और धन- जिस महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपने नींव बिछाने का कार्य किया था उसका फल आज से आपको मिलने लगेगा। हालांकि कुछ महत्वपूर्ण संकेतो को आप शायद न देख पाओ और निराशा और आलसीपन आप में विकसित हो सकता है। अगर आप अपने प्रयासों में कमी लाएंगे तो आपकी सारी की गई मेहनत पर पानी फिर सकता है, इसलिए जरुरी है की आप अपने प्रयासों को मजबूती से करना जारी रखे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »