26 Apr 2024, 09:47:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनता ने भाजपा को सबक सिखाना शुरू किया : सदानंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 7:04PM | Updated Date: Dec 11 2018 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार तथा किसानों एवं मजदूरों की जीत बताई और कहा कि भाजपा को जनता ने सबक सिखाना शुरू कर दिया है। सिंह ने आज यहां कहा कि पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के  आये परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि यह भाजपा की हार तथा किसान एवं मजदूरों की जीत है। उन्होंने कहा कि जिस ढंग से भाजपा नेताओं में अहंकार भर गया था उसे जनता ने सबक सिखाना शुरू कर दिया है, जिसकी अंतिम परिणति वर्ष 2019 में मोदी सरकार की हार के साथ होगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को जीत के रूप में जो आशिर्वाद दिया है उस पर कांग्रेसजन उन प्रदेशों की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं एवं धन्यवाद् देते हैं। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा को जो मुंह की खानी पड़ी है वह उसके 2019 में बोरिया-बिस्तर बंधने का संकेत दे रहा है। सिंह ने कहा कि देश के किसान, मजदूर, नौजवान समेत सारी जनता भाजपा के झूठे वादों से त्रस्त है। अच्छे दिन की बात करने वाली मोदी सरकार तो जनता के लिए अच्छे दिन नहीं ला सकी लेकिन जनता ने भाजपा के बुरे दिन की शुरुआत जरूर कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »