26 Apr 2024, 15:36:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एक किलोग्राम हेरोइन सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 8:47PM | Updated Date: Nov 12 2018 8:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। जालंधर के थाना लोहियाँ की पुलिस ने तीन हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कव्जे से एक किलोग्राम हेरोइन, छह लाख 42 हजार रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह माहल ने सोमवार को बताया कि थाना लोहियाँ की पुलिस ने गांव राईवाल स्कूल के नज़दीक नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर रोककर जांच की तो उसके बैग से एक किलोग्राम हेरोइन, छह लाख 42 हजार रुपए नकद बरामद हुए।

दोषी की पहचान मनबीर सिंह निवासी राजोके पलो पत्ती थाना खालड़ा ज़िला तरनतारन के तौर पर हुई है। माहल ने बताया कि पूछताछ दौरान मनबीर सिंह द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी नारली और जसकरन सिंह निवासी वलटोहा ज़िला तरनतारन के रूप में हुई है।  पुलिस दोषियों से पूछताछ कर रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »