26 Apr 2024, 16:03:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो विदेशी समेत छह लड़कियां दलालों से मुक्त कराई गईं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 6:59PM | Updated Date: Sep 25 2018 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस की केन्द्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने राज्य  की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार  रात देह व्यापार कराने वाले छह दलालों को गिरफ्तार करके दो विदेशी समेत छह लड़कियों को उनके  चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जे पी नगर स्थित सर्विस अपार्टमेंट पर छापेमारी के दौरान छह दलालों को गरिफ्तार  किया गया। उनकी पहचान अनुप राघव, सूरज विश्वास ,तपस कुमार सेन, प्रावस विश्वास, तनुष और रमैया के रूप में हुई है। मुक्त कराई गई लड़कियों में दो उज्बेकिस्तान की हैं। दलाल नौकरी का लालच देकर देश के विभिन्न क्षेत्रों से लड़कियों को लेकर यहां आये थे और उन्हें देह व्यापार के दलदल में ढ़केलने की कोशिश कर रहे थे। मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »