26 Apr 2024, 12:48:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विद्यालय की छत गिरने से एक छात्र की मौत, 12 से अधिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 6:55PM | Updated Date: Sep 25 2018 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया नगर थाना क्षेत्र के चर्च रोड स्थित मिशन मध्य विद्यालय की छत गिरने से आज एक छात्र की मौत हो गई तथा 12 से अधिक बच्चे घायल हो गए। जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे और पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बताया कि कक्षा की छत का बड़ा हिस्सा गिरा है, जिसमें एक छात्र संदीप कुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने साक्ष्य छुपाने की भी कोशिश की है। जांच के बाद उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल छात्रों को जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय का स्थापना वर्ष 1957 में हुई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »