29 Apr 2024, 20:42:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंचकुला हिंसा : पुलिस की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट जारी, हनीप्रीत टॉप पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2017 12:27PM | Updated Date: Sep 18 2017 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा के सिलसिले में हरियाणा पुलिस ने मोस्ट वांटेड लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में राम रहीम की सबसे करीबी हनीप्रीत का नाम शामिल है। 43 मोस्ट वांटेड लोगों में डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा का भी नाम है। राम रहीम को दोषी करार देने के बाद उसके गनमैन उसे कोर्ट से भगाकर लेकर जाना चाहते थे। इस पूरे मामले की साजिश हनीप्रीत ने रची थी, जिसके चलते पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर रखा है।
 
हरियाणा पुलिस ने 25 अगस्त को पंचकूला में भड़की हिंसा की घटनाओं के संबंध में रविवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल ने राजस्थान के उदयपुर से डेरा पदाधिकारी प्रदीप गोयल इंसा को गिरफ्तार किया।पंचकूला के पुलिस उपायुक्त मनबीर सिंह ने बताया कि आदित्य इंसा के साले प्रकाश उर्फ विकी को रविवार को मोहाली से पकड़ा गया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »