29 Apr 2024, 20:21:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राम रहीम का करीबी प्रदीप गिरफ्तार, बताया कहां है हनीप्रीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2017 12:45PM | Updated Date: Sep 17 2017 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। रोहतक जेल में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत नेपाल में है। यह जानकारी डेरा सच्चा सौदा के उदयपुर संभाग के प्रमुख प्रदीप ने दी है। प्रदीप को शनिवार देर रात हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने प्रदीप का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है जिससे हनीप्रीत को लेकर पुलिस को कई और इनपुट मिले हैं। प्रदीप पर पंचकूला में हिंसा भड़काने का आरोप है। 25 अगस्त को राम रहीम को सीबीआई की पंचकूला कोर्ट ने साध्वियों के बलात्कार का दोषी करार दिया था।
 
राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में मौजूद हजारों डेरा समर्थकों ने जमकर हिंसा फैलाई थी जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसे सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय से पंचकूला में भीड़ इकट्ठा करने का टारगेट मिला था।भीड़ जुटाने के लिए प्रदीप ने लोगों को 25-25 हजार रुपए देने का लालच दिया और उन्हें बस में भरकर उदयपुर से पंचकूला लेकर गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »