27 Apr 2024, 06:09:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

PoK: सड़कों पर उतरे लोग, फिर लगाए पाकिस्‍तान से आजदी के नारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2016 10:48AM | Updated Date: Oct 27 2016 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कश्मीर। पीओके में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की भीड ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पाकिस्तान से आजादी के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी फौज को वापस जाने के लिए कहा। 
 
यहां लोग पाकिस्तान के खिलाफ ब्लैक डे मना रहे थे। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे यह वतन हमारा है। इन लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी सरकार हमारी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को दौडा दौडा कर पीटा। गौरतलब है कि इससे पहले भी पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हो चुका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »