26 Apr 2024, 18:34:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कोलकाता में जमात-उल-मुजाहिदीन के 6 आतंकी गिरफ्तार, रच रहे थे साजिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 7:52PM | Updated Date: Sep 26 2016 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने जमात-उल-मुजाहिदीन के छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, छह आतंकवादियों में से पांच के नाम एनआईए की चार्जशीट में हैं।

गर्ग ने कहा, खगरागढ़ विस्फोट के बाद से ये लोग पश्चिम बंगाल में नहीं थे। उन्होंने राज्य छोड़ दिया था और दक्षिण भारत तथा पूर्वोत्तर राज्यों में चले गए थे। वे दक्षिण भारत के राज्यों में कुछ विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे थे। हम विवरण पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
 
कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल द्वारा गिरफ्तार किए गए इन जेएमबी आतंकियों में संगठन की पश्चिम बंगाल इकाई का प्रमुख अनवर हुसैन फारूक और राज्य में संगठन में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाला यूसुफ शेख भी शामिल है।
 
शेख राज्य में लोगों को बरगलाने के लिए जेएमबी का मुख्य व्यक्ति भी रहा और राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उसके सिर पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार किए गए चार अन्य लोगों में शाहिदुल इस्लाम, मोहम्मद रबेल, अब्दुल कलाम और जहीदुल इस्लाम हैं जो दो अक्तूबर 2014 के खगरागढ़ विस्फोट मामले में वांछित थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »