30 Apr 2024, 00:04:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दूध के लिए रो रहा था मासूम…ब्लेड से गला काटा, मरा नहीं तो जमीन पर पटका, बेरहम मां की हैवानियत की कहानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2024 4:23PM | Updated Date: Apr 16 2024 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरियाणा के यमुनानगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने बच्चे को 9 महीने तक कोख में पालने वाली मां हत्यारन बन गई एक कलयुगी मां ने अपने दुधमुहे बच्चे की दर्दनाक तरीके से जान ले ली। आरोप है कि महिला ने पहले अपने बच्चे का ब्लेड से गला काटा इसके बाद भी जब बच्चे की जान नहीं निकली तब उसने अपने मासूम से बच्चे को जमीन में पटक दिया। कुछ देर तक बच्चा जब अपनी जगह पर स्थिर रहा तो मां को यकीन हो गया कि उसके बच्चे की जान जा जुकी है।

इस बात की जानकारी किसी को पता न चले इसलिए मां ने बच्चे की लाश को गठरी में बांध दिया और उसे छिपाकर कहीं रख दिया। पति का आरोप है कि महिला बच्चे को दूध नहीं पिलाना चाहती थी, इसलिए उसे मार डाला। पुलिस को इस घटना की सूचना मिलने के बाद से वह जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी महिला को रिमांड में लेकर हत्या की असली वजह तलाशने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, अभी तक हत्या की असली वजह पता नहीं चल पाई है।

आरोपी महिला कोमल के पति को जब बच्चा नहीं दिखाई दिया तो उसने पुलिस में आरोपी कोमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि पति के कमरे में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सोया था, रात में बच्चा मां का दूध पीने के लिए रो रहा था, उस दौरान वह भी जागा हुआ था। फिर कुछ देर बाद सो गया। सुबह जब पति को अपना बच्चा नहीं दिखाई दिया तो उसने पत्नी कोमल से कई बार पूछा। पत्नी ने बच्चे को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।

पति ने बच्चे को आस-पड़ोस छत सब जगह खोजा। उसके होश तब उड़ गए, जब उसने बच्चे को एक गठरी में बंधे हुए देखा। बच्चा खून से लथपथ था और उसकी जान जा चुकी थी। बच्चे की यह हालत देखकर उसे अपनी पत्नी पर शक हुआ , जिसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »