26 Apr 2024, 09:07:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राफेल सौदे पर उ. न्या. के फैसले के बाद राहुल और कांग्रेस मांगे माफी : शाहनवाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 1:24AM | Updated Date: Nov 16 2019 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज कहा कि लड़ाकू विमान राफेल मामले पर उच्चतम न्यायालय के ताजा फैसले के बाद अब कांग्रेस पार्टी एवं उसके तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी के झूठ की हवा निकल गई है और इसके लिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री हुसैन ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस और उसके तत्कालीन अध्यक्ष गांधी राफेल मामले को लेकर झूठ एवं भ्रम फैलाने में लगे थे।
 
इन सबके बावजूद इस वर्ष संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और गांधी को जनता की अदालत ने जवाब दे दिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपार बहुमत देकर फिर से सत्ता पर बैठाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय के ताजा फैसले ने कांग्रेस पार्टी की छूट की हवा निकल निकाल दी है। राफेल को लेकर कांग्रेस अब थेथरई पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद गांधी दूसरे तरह की मांग कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »