26 Apr 2024, 05:34:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हैदराबाद को दूसरी राजधानी बनाने की रिपोर्टों का खंडन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 12:06AM | Updated Date: Aug 22 2019 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद को दूसरी राजधानी बनाये जाने की रिपोर्टों का बुधवार को खंडन किया है। रेड्डी ने यहां 150 करोड़ रुपये की लागत वाली ईएसआई अस्पताल के नये खंड की आधारशिला रखने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन रिपोर्टों में सच्चाई नहीं है। आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती से स्थानांतरित किये जाने संबंधी अटकलों को खारिज करते हुए रेड्डी ने कहा कि केंद्र ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का  लक्ष्य 2023 में तेलंगाना की सत्ता में आना है और पार्टी ने हाल में राज्य  में निकाय चुनावों में जीत हासिल की है। केंद्रीय मंत्री ने तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा की टिप्पणी पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें तो यह भी नहीं मालूम कि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा कौन हैं। उन्होंने तेलंगाना सरकार से केंद्र की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का राज्य में क्रियान्वयन किये जाने की अपील की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »