27 Apr 2024, 01:22:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

भाजपा को उत्तराखंड की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का लक्ष्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 4:21PM | Updated Date: Jun 24 2019 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऋषिकेश। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लक्ष्य को लेकर ऋषिकेश में चल रही पार्टी की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक रविवार की शाम संपन्न हो गयी। बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने और उसके भविष्य के लिए सदस्यता बढ़ाने तथा राज्य के मूलभूत विकास के विषय को लेकर भी चर्चा की गयी। बैठक में प्रदेश भर से भाजपा में नए सदस्यों को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट कहा कि प्रदेश भर में बूथ स्तर पर पार्टी में लगभग 100 सदस्य जोडे जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि  पार्टी कार्यकर्ताओ से हस्त लिखित फार्म भरवाये जायेंगे और 25 प्रतिशत सदस्यता में इजाफा किया जायेगा। पार्टी ने इसके लिए सदस्ता प्रभारी खजान दास को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश भर की जनता ने उन पर अपना भरोसा जताया तथा पार्टी को विजय बनाने का काम किया है। पार्टी के मंत्री, सासंद, विधायक तथा संगठन के कई पदाधिकारी लोग हर मलिन बस्तियों में जाकर पिछड़े वर्ग के लोगो से जाकर मिलेगें तथा उन्हें भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाने का भी काम करेगें। 

   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »